तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर
चतरा, सितम्बर 25 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र चतरा द्वारा तेजस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में नवाचार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करना, स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा युवाओं एवं संभावित उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करना रहा। उपायुक्त रवि आनंद बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपायुक्त एवं अन्य अतिथियों का पौधा, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम का गायन किया।
कार्यशाला का उद्देश्य भारत सरक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.