तेजस अस्पताल सील, डॉक्टर की डिग्री होगी जब्त
लखनऊ, मई 22 -- बख्शी का तालाब स्थित इंदौराबाग के तेजस अस्पताल को 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में सील कर दिया गया है। संचालक आरोपी बीएएमएस डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। उसकी डिग्री जब्त की जाएगी। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल पर यह शिकंजा कसा है। डिप्टी सीएम ने कहा कि बेटियों की इज्जत से खेलने वाले अस्पताल व डॉक्टरों को बख्शा नहीं जाएगा। यही नहीं, अस्पताल एक तरह से बिना पंजीकरण चल रहा था, क्योंकि नवीनीकरण कराया ही नहीं गया था। तेजस अस्पताल के संचालक डॉ. विजय कुमार गिरि पर 12वीं की छात्रा ने आरोप लगाया है कि कैथेटर डालने के बहाने गुरुवार को ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में ले गए। वहां नशीला इंजेक्शन लगा कर दुष्कर्म किया। करीब एक घंटे बाद बदहवास छात्रा ओटी से निकली तो परिवारीजनों को डॉक्टर की हरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.