पटना, मार्च 24 -- राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 25 मार्च को मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट के चोरनियां गांव में पुलिस फायरिंग में जगतवीर राय की हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उनके साथ प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतागण भी शामिल रहेंगे। प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पीड़ित परिवार से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। गौरतलब है कि विगत सप्ताह पुलिस फायरिंग के दौरान जगतवीर राय की मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...