पटना, अप्रैल 6 -- जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा प्रसाद यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार के विकास के मुद्दे पर सार्वजनिक बहस की चुनौती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का साधारण कार्यकर्ता भी विकास के मुद्दे पर तेजस्वी यादव से खुली बहस के लिए पूरी तरह तैयार है। तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के शासनकाल के विकास के आंकड़े भी सार्वजनिक करने चाहिए। झारखंड अलग होने के बाद बिहार निराशा, संसाधनों की कमी और पिछड़ेपन से जूझ रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उस निराशा को विकास और आत्मविश्वास में बदला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.