तेजस्वी राजनीति के नाम पर लफ्फाजी करते हैं : प्रभाकर
पटना, मई 10 -- प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की बिहार यात्रा पर तंज कसा है। रविवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि तेजस्वी राजनीति के नाम पर लफ्फाजी करते हैं। ये बिहार की यात्रा पर निकलते हैं, लेकिन अपनी यात्रा बीच में ही स्थगित कर मौजमस्ती में जुट जाते हैं। राजनीति इनके बस की बात नहीं है। राजनीति छोड़कर इन्हें कोई दूसरा काम करना चाहिए। बिहार की जनता उनको कभी भी सत्ता नहीं देने वाली है। वे विदेशों में सैर-सपाटे करने वाले लोग हैं। चार्टर विमान में केक काटकर बर्थडे मनाने वाले लोग हैं। ऐसे में वे गांव की पगडंडियों पर नहीं चल सकते। इन्हें न तो अपने देश-प्रदेश से लगाव है, न ही यहां के लोगों से।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.