पटना, सितम्बर 29 -- बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाए तो जदयू प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाले के खुद अभियुक्त हैं। उनके पिता लालू प्रसाद चारा घोटाले के सजायाफ्ता हैं। नीरज कुमार ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई भी भ्रष्टाचार के एक खरोंच का भी दाग नहीं लगा सकता है। उन्होंने बिहार में न्याय के साथ विकास की अवधारणा को जोड़ा है। उन्होंने आगे कहा कि लालू प्रसाद ने राजद शासन में अपने भ्रष्ट मंत्रियों और अफसरों द्वारा किए गए घोटालों पर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.