पटना, जून 27 -- महागठबंधन में तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर जारी चर्चा के बीच कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा कि अगर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री आरजेडी से होगा, और तेजस्वी यादव के सीएम फेस को लेकर अलायंस में किसी तरह का कोई भ्रम या विवाद नहीं है। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव में मुद्दे सर्वोपरि होंगे और गठबंधन के सीएम चेहरे का मुद्दा उठाकर ध्यान भटकाने के लिए प्रतिद्वंद्वियों द्वारा साजिश रची जा रही है। कन्हैया कुमार ने दावा किया कि जैसे ही भाजपा को मौका मिलेगा वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हटाकर उनकी जगह बिहार में अपना नेता लाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपनी पुरानी रणनीति पर चल रही है। जिसके तहत पहले किसी क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन लेना और फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.