पटना, जुलाई 14 -- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उपमुख्यमंत्री ने सोमवार को एक्स पर लिखा है कि लालू प्रसाद के पुत्र यानी बड़बोले लाल के बयानों में तिलमिलाहट, छटपटाहट और कंपकपाहट साफ देखी जा रही है। उन्होंने लिखा है कि जब भी वो माइक पर आते हैं तो उनके चेहरे पर घबराहट और आवाज में कंपकपाहट दिखने लगती है। इसके पीछे एक गंभीर कारण है- पहला, सामने दिखाई दे रही उनकी हार का ठीकरा उनके अपने सिर पर फूटने का दबाव। दूसरा, विरासत की सियासत में पार्टी कब्ज़ियाने की तेजस्वी की व्याकुलता ने परिवार में खरमंडल पैदा कर दिया है। इसलिए लूट के लिए एकजुट हुए ये लोग चाहे कितना भी झूठ का लिबास ओढ़ लें, अगले कुछ महीनों में इनके बीच फूट तय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.