पटना, जनवरी 25 -- राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के अब तक के जीवन को देखा जाये तो उनकी उपलब्धि मात्र एक भ्रष्टाचार की रही है। इसके अलावा वे पढ़ाई से लेकर राजनीति तक में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि असफलता की पराकाष्ठा पर पहुंच चुके तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी देना परिवार की मजबूरी है। यह फैसला राजद के राजनीतिक ताबूत में अंतिम कील साबित होगा। उन्होंने कहा कि राजद में अब्दुलबारी सिद्दीकी, जगदानंद सिंह, उदय नारायण चौधरी जैसे वरिष्ठ और दिग्गज नेता हैं, लेकिन तेजस्वी यादव को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर राजद ने साबित कर दिया कि पार्टी में परिवारवाद की जड़ें काफी गहरी हैं। राजद वास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.