सीवान, अप्रैल 12 -- सीवान। गोरेयाकोठी व बसंतपुर के पूर्व विधायक सत्यदेव प्रसाद सिंह ने पटना में राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और तेजस्वी को बिहार का भविष्य बताया। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में जनता बदलाव चाहती है और तेजस्वी यादव में नेतृत्व की क्षमता है। इस दौरान पूर्व राजद प्रत्याशी अनवारूल हक दरबार भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...