नई दिल्ली, मई 24 -- Ritu Jaiswal joins BJP Soon: राजद महिला प्रकोष्ठ की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव में परिहार से टिकट नहीं मिलने पर बगावत करके चर्चा में आईं रितु जायसवाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने का फैसला कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसकी घोषणा करते हुए तारीख का ऐलान कर दिया है। बीजेपी में जाने से पहले ही रितु पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों का पालन और प्रचार शुरू कर दिया है। चर्चा है कि उन्हें बीजेपी में कोई अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है। तेज तर्रार और आकर्षक व्यक्तित्व वाली रितु जायसवाल राजद में तेजस्वी यादव की पसंद मानी जाती थीं। उन्हें पार्टी ने प्रवक्ता भी बनाया था। सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए उन्होंने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने हेतु दिनांक 26 मई 2026 को दोपहर 12:19 बजे से 1:09 ब...