पटना, अप्रैल 24 -- Samrat Choudhary Floor Test: जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने विधानसभा में सीएम सम्राट चौधरी के बहुमत साबित करने से पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को उकसाया था कि हिम्मत है तो वो सदन में मत विभाजन की मांग करें। तेजस्वी या विपक्ष के किसी नेता ने सम्राट चौधरी के विश्वास मत प्रस्ताव पर वोटिंग की मांग नहीं की और स्पीकर प्रेम कुमार ने इसके ध्वनि मत से पारित होने की घोषणा कर दी। नीरज ने तेजस्वी को कायर और पदलोलुप बताते हुए दावा किया था कि अगर तेजस्वी विश्वास मत पर मतदान की मांग करेंगे तो राजद के अंदर का कलह ही बाहर आ जाएगा। मत विभाजन की इस मांग को राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 3 और राजद के 1 विधायकों के वोट नहीं देने से जोड़ा जा रहा है। नेता विपक्ष के पद के लिए विधायकों की कुल सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.