पटना, अप्रैल 9 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि उन्हें अभी तक सैलरी नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से लेकर मंत्रियों तक को वेतन नहीं मिल रहा है, हमारी भी सैलरी नहीं आई है, सरकार का खजाना पूरा खाली है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में प्रशासनिक अराजकता चरम पर है और पूरा सिस्टम लचर हो गया है। कर्मचारियों से लेकर ठेकेदारों तक को पैसा नहीं मिल पा रहा है। इस मुद्दे पर उन्होंने एनडीए सरकार को जमकर घेरा। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को पटना में मीडिया से बातचीत में एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा, "बिहार इनके हाथ से निकल चुका है। एनडीए के लोग बोलते हैं कि डबल इंजन की सरकार है। मगर ना कोई पैकेज है, ना कुछ और कुछ है। लोगों को पेंशन और सैलरी नहीं मिल रही है। कर्म...