नवादा, अप्रैल 7 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव नवादा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) की विधायक विभा देवी के घर पहुंच गए। उन्होंने विभा देवी एवं उनके पति पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव को बेटे की मौत पर ढांढ़स बंधाया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने भरोसा दिलाया कि वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। राजबल्लभ एवं विभा देवी के बेटे अखिलेश कुमार की पिछले महीने सड़क हादसे के बाद मौत हो गई थी। बता दें कि कभी लालू परिवार के करीबी रहे राजबल्लभ के आरजेडी से रिश्ते खराब हो गए थे और पिछले साल चुनाव से पहले विधायक पत्नी के साथ उन्होंने जेडीयू जॉइन कर ली थी। नवादा के पथरा इंग्लिश गांव स्थित बाहुबली एवं पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव एवं जेडीयू विधायक विभा देवी के आवास पर सोमवार को तेजस्वी यादव पह...