पटना, अप्रैल 29 -- भागलपुर में कार्यपालक निदेशक की हत्या के बाद पुलिस के ऐक्शन की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। सुल्तानगंज नगर परिषद के ईओ कृष्ण भूषण कुमार की हत्या के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उपसभापति के पति रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर अपनी बात रखते हुए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसा है और कहा है कि तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की हैसियत क्या है। जीतन राम मांझी ने एक्स पर लिखा, '"सम्राट" की पराक्रमी सेना के सामने तो सिकंदर महान ने घुटने टेक दिए थे। तेजस्वी यादव गैंग के लोगों की क्या हैसियत। खैर, अब तो मैं यही कहूँगा, ये नया बिहार है, य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.