हाजीपुर, जनवरी 25 -- हाजीपुर। सं.सू. राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा की गई। इस दौरान साईं निवास पर महुआ के पूर्व विधायक डॉ मुकेश रौशन ने तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर पटाखे छोड़े, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। डॉ मुकेश रौशन ने कहा आज से राजद का एक नए युग का शुभारंभ हुआ। हम सबके युवा नेता तेजस्वी यादव को एक समर्पित राजनीति के एक नए अध्याय का शुभारंभ करने लिए हृदय से बधाई देता हूं। पूरे बिहार वासियों को आपसे ही उम्मीद है। आप एक दिन कामयाब होंगे। बिहार की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसे स्वीकारते हुए हमें बिहार के हक लड़ाई आवाज को आगे बढ़ाना है। खुशी का इजहार करते हुए इस मौके पर स...