पटना, अप्रैल 10 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पिछले महीने की सैलरी नहीं मिलने के दावे को सरकार ने खारिज कर दिया है। राज्य के वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि तेजस्वी को मार्च 2026 के वेतन का भुगतान कर दिया गया है। उसने संबंधित पूर्व का सभी बकाया राशि दे दी गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के किसी भी विभाग में वेतन और पेंशन के भुगतान से संबंधित कोई भी समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी दावा किया कि बिहार विधान मंडल के सभी विधायक एवं एमएलसी के वेतन भी जारी किया जा चुका है। उनके सैलरी भुगतान की प्रक्रिया बीते 2 अप्रैल को ही शुरू कर दी गई थी। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यह बयान दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी से मिली जानकारी के आधार पर वित्त मंत्री बिजेंद्र यादव ने शुक्रवार को बताया कि तेजस्वी या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.