रांची, जनवरी 25 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव को राष्ट्रीय जनता दल का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश के नेताओं ने खुशी जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, विधायक सह उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, विधायक दल के नेता सुरेश पासवान, विधायक नरेश सिंह, पूर्व मंत्री और प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता, प्रवक्ता डॉक्टर मनोज कुमार, प्रदेश युवा अध्यक्ष रंजन यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रश्मि प्रकाश, आबिद अली, घनश्याम चौधरी आदि सहित अन्य नेताओं ने तेजस्वी यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सभी ने तेजस्वी यादव के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन का मजबूती के साथ विस्तार होगा। बता दें कि राष्ट्रीय जनता दल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.