तेजस्वी यादव के राघोपुर में भोज खाने गए बच्चों की नाव पलटने से 13 मौतें, सम्राट का मुआवजे का ऐलान
पटना, अक्टूबर 13 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर (वैशाली) में हुए नाव हादसे में मंगलवार को 13 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में अधिकतर बच्चे थे, जो भोज खाने के लिए बगल के गांव गए थे। गंगा नदी में शाम को नाव पलटने से वे डूब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने स्थानीय लोगों और अधिकारियों से फोन पर बात की। उन्होंने प्रशासन को बचाव और उपचार कार्य की जानकारी ली। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस घटना पर दुख जताया है। सीएम ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार रात जारी बयान में कहा कि वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.