पटना, जनवरी 25 -- भाकपा माले के राज्य सचिव कुणाल ने राजद के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को हार्दिक बधाई दी। रविवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा इस दायित्व को संभालने से बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश में विपक्षी शक्तियों को मजबूती मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में राजद और अधिक सशक्त होकर उभरेगा तथा इंडिया गठबंधन बिहार में भाजपा-जद(यू) सरकार के बुलडोजर राज, हिंसा और हत्या की राजनीति का मजबूती से मुकाबला करेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.