पटना, अप्रैल 13 -- Bihar News: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य की राजनीति में बड़े बदलावों के संकेत दिए हैं। तेजस्वी ने छात्र राजद को भंग करते हुए अब नए संगठन 'सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया' के गठन की घोषणा की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस नए प्रकोष्ठ का मुख्य उद्देश्य देश भर में शिक्षा और सामाजिक समानीकरण के लिए काम करना होगा।"बिहार का खजाना खाली, गुजरात से चल रही सरकार" प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नीतीश सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अब मुख्यमंत्री का निर्णय जनता का जनादेश नहीं, बल्कि केवल दो व्यक्ति कर रहे हैं। उन्होंने सीधा आरोप लगाया कि अब बिहार की सरकार दिल्ली के बजाय गुजरात से चल रही है। तेजस्वी ने कहा, "न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.