पटना, दिसम्बर 24 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने आरोप लगाया है कि एनडीए के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के फोबिया से ग्रसित हो गए हैं। बुधवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद भी उसके नेता सदमे में हैं। ऐसा लग रहा है मानों विधानसभा चुनाव में मिली अप्रत्याशित जीत को वे खुद ही नहीं पचा पा रहे हैं। अबतक तो हारने वाले को ही सदमे की बात सुनी जाती थी पर एनडीए नेता तो जीतने के बाद भी सदमे के दौर से गुज़र रहे हैं। इसलिए आज भी उनके दिल और दिमाग से तेजस्वी यादव नहीं निकल रहे हैं और वे तेजस्वी फोबिया से परेशान हैं। दरअसल स्वाभाविक जीत और गैर स्वाभाविक जीत में यही बड़ा फर्क है अन्यथा जिस गठबंधन को इतना बड़ा जनादेश मिलेगा उसे विपक्ष पर टिका-टिप्पणी करने की जरूरत हीं नहीं होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.