तेजस्वी पर बयान से पहले अपने गिरेबान में झांकें रामकृपाल: शक्ति
पटना, अप्रैल 6 -- प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कृषि मंत्री रामकृपाल यादव पर हमला बोला है। सोमवार को जारी बयान में राजद नेता ने कहा कि रामकृपाल यादव का राजनीतिक जन्म राजद में हुआ है और वे तेजस्वी यादव से अनभिज्ञता प्रकट कर रहे हैं। उनको पता होना चाहिए कि तेजस्वी देश की राजनीति के युवा चेहरा हैं। तेजस्वी के घर में राजनीतिक परवरिश पाने वाले नेता को इस तरह की बयानबाजी करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। आरोप लगाया कि वे क्या करते थे, पूरा बिहार जानता है। किनके लोग और परिवार ने स्टेशन के आसपास बड़ी इमारतें खड़ी की, यह सभी को मालूम है। वे बताएं कि क्या उनके परिवार के लोगों को जब रेलवे में नौकरी मिली तो उन्होंने लालू प्रसाद को कितनी जमीन दी। बच्चा-बच्चा जानता है कि लालू प्रसाद के पीठ में उन्होंने छूरा घोंपा है।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.