तेजस्वी ने सम्राट से पूछा- विधायक का एनकाउंटर कराएंगे? MLA सोनू सिंह पर ईओ मर्डर का आरोप
पटना, अगस्त 4 -- बिहार के रोहतास जिले की डेहरी-डालमिया नगर परिषद के कार्यपाल पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या पर राजनीति गर्माई हुई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस हत्याकांड में डेहरी से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह की संलिप्तता का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया है कि क्या वह विधायक का एनकाउंटर कराएंगे? उन्होंने सम्राट सरकार पर अपराधियों को बचाने का आरोप भी लगाया। दरअसल, दिवंगत ईओ की पत्नी बबीता कुमार की एक बयान वायरल हुआ, जिसमें वह कथित तौर पर डेहरी विधायक द्वारा उनके पति को परेशान करने की बात कह रही हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पटना स्थित आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.