पटना, अप्रैल 15 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई दी है। साथ ही सरकार में हुए बदलाव पर तंज भी कसा है। बुधवार को जारी बयान में तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्वाचित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की प्रतिज्ञा पूर्ण करने पर चयनित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बधाई। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी इस कड़वे, अप्रिय और कठोर तथ्य से पूर्णरूप से अवगत होंगे कि 21 वर्षों के एनडीए शासन उपरांत भी नीति आयोग के अधिकतर मानकों पर बिहार काफी पीछे है। उन्होंने कहा कि सतत विकास के सभी सूचकांकों सहित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, ध्वस्त विधि-व्यवस्था, आय-निवेश, खर्च-खपत, नौकरी-रोजगार, गरीबी-पलायन, एक समान प्रगति-एकरूप संवृद्धि तथा मानव विकास के तमाम संकेतकों में बिहार राष्ट्रीय औसत से अत्यधिक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.