पटना, मार्च 18 -- बिहार में राज्यसभा चुनाव में हार झेलने के बाद तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि इस चुनाव में धनतंत्र और मशीनतंत्र का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि, महागठबंधन के जिन चार विधायकों ने वोट नहीं डाला था उन्होंने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर अपनी-अपनी वजहें बताई थीं। इनमें राष्ट्रीय जनता दल के विधायक फैसल रहमान का भी नाम था। फैसल रहमान ने यह भी बताया है कि उनकी मां की तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उन्हें लेकर दिल्ली के एक अस्पताल में मौजूद थे और वोट डालने नहीं आ सके थे। फैसल रहमान की इस बात के बाद अब जनता दल (यूनाइटेड) ने इस मुद्दे पर तेजस्वी यादव को घेरा है। जदयू का आरोप है कि तेजस्वी ने रमजान के महीने में एक मुसलमान के ईमान पर सवाल उठाया है। जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि आपके 25 विधायक हैं। तेजस्वी यादव में नैत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.