दरभंगा, अप्रैल 4 -- दरभंगा। केरल में विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा बिहार को देश का सबसे गरीब राज्य बताना दुर्भाग्यपूर्ण है। केरल जैसे दक्षिण भारत के राज्य में जाकर अपनी जन्मभूमि का अपमान कर तेजस्वी यादव ने साबित कर दिया है कि उनसे राजनीतिक सूझबूझ की अपेक्षा करना ही नहीं चाहिए। ये बातें भाजपा सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। उन्होंने तेजस्वी के इस बयान को उनकी ओछी मानसिकता का परिचायक बताया व इसके लिए बिहार की जनता से माफी मांगने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.