तेजस्वी ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्ता पोषित मानसिक विक्षिप्त कहा, कृष्ण भगवान के अपमान से भड़के
पटना, नवम्बर 3 -- बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भगवान श्री कृष्ण पर बागेश्वर धाम सरकार ने कुछ ऐसा कहा जिसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भड़क गए हैं। तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र शास्त्री को सत्ता पोषित मानसिक विक्षिप्त कहा है। तेजस्वी यादव ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बहाने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने एक्स पर लिखा, 'लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर सत्ता-पोषित एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है। राम और कृष्ण एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.