तेजस्वी जी, कार्यकर्ताओं से भी मिलिए; लालू के सामने राजद नेताओं ने बेटे को दी नसीहत; मिला जवाब
हिन्दुस्तान ब्यूरो, जुलाई 2 -- राष्ट्रीय जनता दल के स्थापना दिवस पर पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। पटना स्थित राजद के पार्टी कार्यालय में इस अवसर पर भव्य समारोह आयोजित किया गया था। लालू प्रसाद यादव ने कहा कि हम लड़े हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अनुशासन, संयम, परिश्रम और एकजुटता का पाठ पढ़ाया। पटना के वीरचंद पटेल स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पार्टी का 30वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में यूं तो कई बातें हुईं लेकिन एक खास मौका तब आया जब राजद के बड़े नेताओं ने लालू प्रसाद यादव के सामने ही तेजस्वी यादव को नसीहत दी की वो पार्टी कार्यकर्ताओं से मिला करें। दरअसल अपने संबोधन के दौरान उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा कि लोग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.