पटना, मई 27 -- पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता मंगल पांडेय ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार में अपराधियों पर हो रही कार्रवाई को 'जाति देखकर कार्रवाई' बताना दुर्भाग्यपूर्ण और तथ्यहीन है। यह बयान राजद की उस मानसिकता को दर्शाता है, जिसने 15 साल तक बिहार को 'जंगलराज' में धकेले रखा। बुधवार को जारी बयान में भाजपा नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार पुलिस 'जीरो टॉलरेंस' नीति पर काम कर रही है। गोली अपराधी चलाता है, पुलिस जवाब देती है। पुलिस की गोली जाति-धर्म पूछकर नहीं चलती। रंगदारी, हत्या, लूट करने वाला किसी भी जाति का हो, कानून का डंडा सब पर बराबर चल रहा है। यह भी पढ़ें- अपराधी बिहार छोड़ दें, नहीं तो मारे जाएंगे; सम्राट का नाम लेकर जीतनराम मांझी बोले- RJD वाले सुधर जाएं तेजस्वी अफवाह न फैलाएं। उन्होंने कहा कि...