तेजस्वी को छात्रों की चिंता तो झारखंड आंदोलन पर चुप्प क्यों हैं : जदयू
पटना, अगस्त 18 -- जदयू ने राजद के बुधवार को प्रस्तावित लोकभवन मार्च पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने इसे छात्रों के हितों की लड़ाई नहीं, बल्कि तेजस्वी यादव की गिरती राजनीतिक साख बचाने की एक सोची-समझी राजनीतिक नौटंकी करार दिया। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. निहोरा यादव और शंभूनाथ सिन्हा ने पार्टी दफ्तर में मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि तेजस्वी को वास्तव में छात्रों के हितों की इतनी ही चिंता है, तो झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार और इसके विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन पर चुप्पी क्यों साधे हुए हैं? बिहार में छात्रों के नाम पर मार्च निकालने वाले तेजस्वी झारखंड के छात्रों के सवाल पर आखिर मौन क्यों हैं? जदयू नेताओं ने कहा कि झारखंड में पिछले 24 दिनों से छात्र आंदोलनरत हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने न तो वहां जाकर छात्रों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.