गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राजद जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को कल्याणपुर स्थित द शिवाय रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यकारी अध्यक्ष करीब अंसारी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी पांच अप्रैल को रांची में होने वाले राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यक्रम को सफल बनाना था। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गढ़वा जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचकर इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए संगठन स्तर पर व्यापक तैयारी करने और प्रत्येक प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार साहू, प्रदेश महासचिव अधिवक्ता परवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.