तेजस्वी के मार्च में 'एके-47' लेकर पहुंचे RJD वाले, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया तो डांस करने लगे
पटना, अगस्त 19 -- बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने लोकभवन मार्च निकाला। इस दौरान राजद कार्यकर्ता हाथ में विरोध स्वरूप डमी एके-47 लेकर पहुंच गए। पिछले महीने सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा एके-47 से गोली चलाने की घटना पर राजद ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, पटना के आयकर गोलंबर के पास बुधवार को राजद के मार्च पर जब पुलिस ने वाटर कैनन चलाए, तो कार्यकर्ता वहां से भागने के बजाय पानी की बौछारों में डांस करने लगे। फिर दोपहर में पटना पुलिस ने तेजस्वी समेत कई राजद कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। एके-47 से फायरिंग के विरोध में राजद का लोकभवन मार्च बुधवार सुबह पटना के जेपी गोलंबर से शुरू हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.