तेजस्वी के बेटे इराज की बर्थडे पार्टी में पहुंचे तेज प्रताप, रोहिणी आचार्या नहीं दिखीं; नेताओं का जमावड़ा
पटना, मई 27 -- बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले जन्मदिन को लालू परिवार ने धूमधाम से मनाया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी के साथ ही परिवार के कई सदस्य इराज की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए। पिछले साल लालू परिवार से बेदखल किए गए तेजस्वी के बड़े भाई तेज प्रताप यादव भी अपने भतीजे को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। हालांकि, बहन रोहिणी आचार्या इस आयोजन में नजर नहीं आईं। इस पार्टी का आयोजन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में किया गया। इसमें कई नेता भी शामिल हुए। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाजियाबाद में लालू यादव की बेटी रागिनी यादव के घर में इराज की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में शिरकत करने लालू परिवार एक दिन पहले ही पटना से दिल्ली पहुंच गया था। इस खास मौके पर आरजेडी के कई वरीय ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.