मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। पटना में शनिवार को राजद के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का अभिनंदन समारोह होगा। इसमें शामिल होने बड़ी संख्या में मुजफ्फरपुर से राजद कार्यकर्ता पटना जाएंगे। इसकी तैयारी के लिए बुधवार को जिला अतिथि गृह के सभागार में राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. सज्जाद की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें निर्णय लिया गया कि जिला राजद अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने सभी अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्षों को बड़ी संख्या में पंचायत अध्यक्ष व प्रखंड अध्यक्षों को कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने का निर्देश दिया। बैठक में पारू विधायक शंकर यादव, पूर्व प्रत्याशी बबलू कुशवाहा, पृथ्वीनाथ राय, सुधीर यादव, खुर्शीद आलम, हैदर आजाद, वसीम मुन्ना, मगफूर आलम, नसरूद्दीन अहमद, खलील साहब, अलीमुद्दीन अंसारी आदि शामिल हुए।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.