पटना, मई 9 -- जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की हालत अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो चुकी है। सियासी मैदान में लगातार पटखनी खाने और लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने की बौखलाहट में वे अनर्गल और तथ्यहीन बयानबाजी पर उतर आए हैं। जनता उन्हें पूरी तरह नकार चुकी है। उनकी पार्टी से लेकर परिवार तक सब खंड-खंड में बंट चुका है। उनके नेताओं का मोह भी धीरे-धीरे पार्टी से समाप्त हो रहा है। अपने ही कार्यकर्ताओं का विश्वास वे खोते जा रहे हैं। मुद्दों के दिवालियापन से जूझ रहे तेजस्वी अब झूठ, भ्रम और भ्रामक आरोपों के सहारे येन केन प्रकारेण अपनी समाप्त होती राजनीतिक प्रासंगिकता को बचाने की हताश कोशिश कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...