पटना, जनवरी 28 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की सुरक्षा में कटौती किया जाना खेदजनक है। बुधवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार ने सुनियोजित साजिश के तहत यह कार्रवाई की है। वहीं अस्तित्वविहीन, साधारण एनडीए नेताओं को सुरक्षा व्यवस्था में वृद्धि की गई है। तेजस्वी बिहार के बड़े नेता हैं। राज्यभर का दौरा करते हैं। ऐसे में उनकी जान को भी खतरा हो सकता है। अगर सुरक्षा कारणों से तेजस्वी को खरोंच भी आई तो बिहार की जनता उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। इसके लिए राज्य सरकार दोषी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.