पटना, दिसम्बर 24 -- जदयू के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने पुलिस से मांग की है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा के दौरान कौन-कौन लोग उनके साथ हैं इसपर कड़ी नजर रखी जाए। इसको लेकर बुधवार को उन्होंने डीजीपी को पत्र लिखा है। उन्होंने डीजीपी को लिखे पत्र में कहा है कि मीडिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तेजस्वी इस समय बिहार से बाहर बताए जा रहे हैं और उनके साथ उत्तर प्रदेश का कथित हिस्ट्रीशीटर रमीज खान मौजूद हैं। इसी बीच मोतिहारी से राजद का उम्मीदवार रहे देवा गुप्ता, जिस पर हत्या, रंगदारी जैसे 28 संगीन आपराधिक मामलों के आरोप हैं और मोतिहारी पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है, फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस मुख्यालय इस पूरे प्रकरण पर कड़ी निगरानी रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.