नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके नीतीश कुमार की सरकार पर तीखा वार किया है। राजद नेता के बयान पर सियासी घमासान मच गया है। जदयू और बीजेपी ने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए लालू यादव को लपेट लिया वहीं, राजद और कांग्रेस बचाव में उतर गई है। तेजस्वी यादव नें ट्वीट करके बिहार की डबल इंजन सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया है। उन्होंने कहा है कि 𝟐𝟏 वर्षों के एनडीए शासन बाद भी बिहार विकास के सभी संकेतकों में राष्ट्रीय औसत से काफी पीछे है। रविवार को तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा कि 𝟐𝟏 वर्षों की 𝐍𝐃𝐀 सरकार और 𝟏𝟐 वर्षों की डबल इंजन सरकार के कर कमलों से विगत दो दशकों से शिक्षा-रोजगार-आय, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश तथा स्वास्थ्य सेवा-सुविधा और पोषण से लेकर अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.