पटना, फरवरी 20 -- बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को राज्य में बढ़ते अपराध पर एनडीए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह विभाग छोड़ दिया तो राज्य में अपराध चरम पर पहुंच गए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि सीएम बेसहाय हो गए हैं, इसलिए उन्होंने सबसे अहम माने जाना वाला गृह विभाग अपनी सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दे दिया। दूसरी ओर, डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में स्पष्ट किया कि सरकार में दायित्व बदला गया है, लेकिन नेता अब भी नीतीश कुमार ही हैं। सरकार के सभी अंतिम फैसले सीएम ही लेते हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत में नीतीश सरकार और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.