पटना, अक्टूबर 29 -- बिहार एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने फॉर्मूला बताया है। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर साथ आ जाएं, तो भाजपा और एनडीए साफ हो जाएगी। रोहिणी ने दावा किया कि हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में लालू-तेजस्वी की आरजेडी और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को मिले वोटों को जोड़ दिया जाए, तो भाजपा और एनडीए की सभी 8 सीटों पर पहले चरण में ही हार हो जाती। लालू की बेटी के इस सियासी फॉर्मूले से बिहार का राजनीतिक पारा गर्मा गया है और नई बहस छेड़ दी है। इसे लालू परिवार के द्वारा पीके की जन सुराज पार्टी को गठबंधन के न्योते के रूप में भी देखा जा रहा है। हालांकि, आरजेडी की ओर से इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है। रोहिणी आचार्या ने गु...