पटना, अप्रैल 7 -- बिहार में शराबबंदी को लेकर पक्ष और विपक्ष में लगातार तकरार जारी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर बिहार में शराबबंदी को फेल बताते हुए कई अहम सवाल उठाए थे। तेजस्वी यादव ने यह भी दावा कियाा था कि बिहार में शराबबंदी की वजह से इसका अवैध कारोबार 40 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। अब जनता दल (यूनाइटेड) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने इसपर जवाब दिया है। नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव अपनी मां-बहन और पत्नी तथा घर के अन्य सदस्यों से हस्ताक्षर करवाएं कि शराबबंदी कानून गलत है। नीरज कुमार ने कहा, 'तेजस्वी यादव शराबबंदी कानून के क्रियान्वयन या किसी सलाह की बात नहीं कर रहे हैं। बल्कि वो शराबबंदी कानून पर सवालिया निशान खड़ा रहे हैं। तेजस्वी यादव से अनुरोध है कि वो अपने परिवार के सदस्य फिर चाहे वो पत्नी हो, मां ...