पटना, जुलाई 26 -- NEET पेपर लीक मामले में प्रदर्शन के बाद आखिरकार जनशक्ति जनता दल सुप्रीमो तेजप्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को बिहार बंद के दौरान 13 जिलों में भारी उपद्रव हुआ। उधर, पुलिस ने देर रात पूर्व मंत्री और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन पर रामगुलाम चौक पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने का आरोप है। गांधी मैदान पुलिस ने तेजप्रताप को दोपहर में हिरासत में लिया था। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर उन्हें थोड़ी देर के बाद छोड़ दिया। शाम में सिटी सेंटर मॉल घूमने निकले तेजप्रताप को पुलिस दोबारा पकड़ दीघा थाने ले गई। फिर उन्हें नौबतपुर थाने में देर रात तक बैठाये रखा गया। थानेदार अखिलेश म...