मेरठ, मई 29 -- खादर के तेजपुरी में एक पशु फार्म में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से दहशत फैल गई। फार्म के बड़े छप्पर पर लगी आग से कई गाय‑-भैंस और उनके बछड़े झुलस गए। मालिक और मजदूरों की कोशिशों के बाद आग नियंत्रण में आई, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था। फार्म मालिक जड़ौदा निवासी बाबू पुत्र शम्सुद्दीन ने बताया कि उनके फार्म में लगभग 40-45 पशु थे। करीब 20-25 भैंस अलग छप्पर में बंधी रहती थीं, जबकि बाकी बरामदे में रखे गए थे। शुक्रवार को लगभग 11:15 बजे पास के वन्यक्षेत्र में लगी आग की चिंगारी छप्पर पर गिरी और देखते ही देखते शीघ्र आग फैल गई। मजदूरों ने तुरंत प्रयास कर कई पशुओं को छुड़ाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन अंदर बंधीं 11 भैंस, तीन गाय और तीन बछड़े झुलस गए।बाबू ने कहा कि झुलसी हुईं में से एक भैंस और दो बछड़े घटनास्थल पर ही दम तोड़...