कटिहार, जनवरी 23 -- मनिहारी निस मनिहारी से तेजनारायणपुर तक ट्रेन परिचालन को लेकर नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष अंगद ठाकुर के नेतृत्व मे समिति के सदस्यों ने कुछ देर के लिए पैसेंजर ट्रेन को मनिहारी में रोक दिया। गुरूवार सुबह मनिहारी से कटिहार जा रही पैसेंजर ट्रेन को रोककर तेजनारायणपुर तक जल्द से जल्द परिचालन शुरू कराने का मांग की। अंगद ठाकुर ने बताया कि आठ जनवरी से कटिहार से मनिहारी तक ही ट्रेन का परिचालन हो रहा है । तेजनारायणपुर स्टेशन तक ट्रेन का परिचालन बंद कर दिया गया है । जिसके कारण यात्रियो को काफी कठिनाई हो रही है । यात्रियो के कठिनाई को देखते हुए डीआरएम को भी आवेदन देकर ट्रेन परिचालन का मांग किया गया है । मौके पर संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हरूण रसीद आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...