कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार, एक संवाददाता बलरामपुर थाना क्षेत्र के बल्दियागाछी में जमीन के कारोबारी एक युवक को तेजधार वाले हथियार से सिर पर हमला कर बदमाशों ने हत्या कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतक की पहचान बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछोड़ निवासी सुनील महतो (32)के रूप में किया गया। थानाध्यक्ष विकास पासवान ने बताया कि घटना बुधवार की देर रात होने की संभावना है।मृतक के शव को देखने से प्रतीत होता है कि किसी ने उसके सिर पर पीछे से तेजधार वाले हथियार से हमला कर दिया है। इससे उसके सिर का 50 प्रतिशत भाग कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना स्थल की स्थिति को देखने से प्रतीत होता है कि बदमाशों ने हत्या करने के बाद युवक के शव को घटना स्थल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.