देवघर, जनवरी 24 -- जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व रेलवे ने यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए 23 जनवरी से बनारस-सियालदह-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू कर दिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। ट्रेन संख्या- 22588/22587 अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी, आरामदायक और समय की बचत करने वाली रेल सेवा का लाभ मिलेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह ट्रेन विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले मध्यम वर्ग और नियमित यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है। अमृत भारत एक्सप्रेस न केवल गति के मामले में बेहतर है, बल्कि सुरक्षा और सुविधाओं के लिहाज से भी यह एक नई पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.