किशनगंज, मई 4 -- बिशनपुर। निज संवाददाता कोचाधामन प्रखंड के तेघरिया पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 02 तेघरिया ग्राम में दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा किया गया है। आयोजित अष्टायाम से क्षेत्र पूरे तरह से भक्तिमय हो गया और पूरा क्षेत्र हरे राम, हरे कृष्ण के अखंड नाम जाप से गुंजायमान हो रहा है। स्थानीय समाजसेवी जयंत कुमार दास ने इस बाबत बताया आयोजित दो दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन में जिले के विभिन्न जगहों सहित बंगाल की कई भजन मंडली अष्टाजाम में भाग ले रही है, भजन मंडली के द्वारा पेश किए जा रहे रास लीला भक्तों को काफी आकर्षित कर रहा है, आयोजित हरिनाम संकीर्तन में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : तेघरिया गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन से क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय मंगलवार 05 मई की स...