बेगुसराय, नवम्बर 30 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। तेघड़ा-मुबारकपुर पथ के दोहरीकरण का कार्य अंतिम चरण में है। प्रतिदिन इस पथ से यात्रा करने वाले हजारों लोगों को सड़क चौड़ीकरण का इंतजार था। सड़क का चौड़ीकरण होने से तेघड़ा बाजार के व्यवसायियों की भी उम्मीदें बढ़ी हैं। दूसरी ओर दूर-दराज के ग्रामीणों को भी तेघड़ा, बेगूसराय सहित अन्य शहरों में जाना-आना आसान होगा। सड़क चौड़ीकरण से अनुमंडल के भगवानपुर, मंसूरचक प्रखंड सहित समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर, रोसड़ा आदि प्रखंडों के दर्जनों गांवों में आना-जाना आसान हो जाएगा। गौरतलब है कि पिछले तीन दशक से अधिक समय से लोगों को इस पथ के दोहरीकरण का इंतजार था। चौड़ी सड़क बन जाने से छात्रों, दैनिक मजदूरों और व्यवसायियों को अब बेहतर सुविधा मिलेगी। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के दर्जनों लोग तेघड़ा, बरौनी व जीरोमाइल में अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.