बेगुसराय, मार्च 29 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद तेघड़ा के रौनक टिकमानी वैश्विक कंपनी में सलाहकार बनेंगे। रौनक टिकमानी तेघड़ा नगर परिषद के पूर्व उपमुख्य पार्षद और व्यावसायिक संघ के सचिव सुरेश रौशन के भांजा सुनील टिकमानी के पुत्र हैं। रौनक ने पहले एक कंपनी में प्रोडक्ट एनालिटिक्स के पद को छोड़कर सीएटी कर आईआईएम बेंगलुरू में पढ़ाई की। 27 मार्च को उन्हें आईआईएम बेंगलुरू में दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि 4.00 जीपीए में 3.41 अंक हासिल किया। रौनक की उपलब्धि पर सुरेश रौशन ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि रौनक होनहार है। उसकी कामयाबी पर परिवार और तेघड़ा के लोगों को गर्व है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.